देश

केजरीवाल ऐसा दुर्योधन है जो साथ देने वाले कर्ण को भी मात देगा: कपिल मिश्रा

जंतर मंतर पर रजोरी गार्डन के आप कार्यकर्ताओं के समर्थन में आये कपिल मिश्रा ने किया केजरीवाल के मोहपाश में बंधे कुमार विश्वास को आगाह

 

नई दिल्ली (प्याउ)।

केजरीवालके भ्रष्टाचार का खुलासा करके हड़कंप मचाने वाली पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा 22 मई को पहुंचे जंतर मंतर। कपिल मिश्रा जंतर मंतर पर रजोरी गार्डन क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्थन देने पहुंचे थे। गौरतलब है कि जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी के रजोरी गार्डन में क्षेत्र के कार्यकर्ता , संजय सिंह व जरनेल सिंह पर नगर निगम के चुनाव में टिकटों​ के वितरण पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कई दिनों से अनशन कर रहे थे।
इस अवसर पर पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि उनकी इस दौरान कुमार विश्वास से कोई बातचीत नहीं हुई है, पर कुमार विश्वास को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मन बना लिया है वो हर हाल में कुमार विश्वास को देर सवेर पार्टी से बाहर करेंगे। अब यह कुमार विश्वास को तय करना है कि वह क्या करें। कपिल मिश्रा के अनुसार अगर वह अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के मुद्दों को नहीं उठाते तो अब तक अरविंद केजरीवाल कुमार विश्वास को आम आदमी पार्टी से बाहर कर चुके होते। महाभारत का उद्धरण देते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि दुर्योधन को बचाने के लिए चाहे कितने कर्ण द्रोणाचार्य कृपाचार्य और भीष्म पितामह आ जाएं पर दुर्योधन की रक्षा नहीं की जा सकती है। इस अवसर पर उन्होंने कुमार विश्वास सहित तमाम कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि अरविंद केजरीवाल ऐसा दुर्योधन है जो साथ देने वाले कर्ण से भी विश्वासघात करेगा। कपिल मिश्रा ने कहा है कि दिल सभी अरविंद केजरीवाल अपने भ्रष्टाचारों से बच नहीं पाएंगे और उन्हें हर हाल में सजा होगी।

About the author

pyarauttarakhand5