उत्तराखंड

मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने गांव खैरासैंण पंहुचे गांव के लाल त्रिवेन्द्र रावत का भव्य स्वागत

सतपुली(प्याउ)। प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के एक माह के अंदर ही अपने पैतृक गांव खैरासैंण पंहुचे गांव के लाल त्रिवेंद्र सिंह रावत का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होने गांव व क्षेत्र के विकास के लिए पुल, सैन्य विद्यालय, झील आदि अनैक सौंगातों को ऐलान किया। 11 अप्रैल को गढ़वाल नागरिक मंच सतपुली द्वारा मुख्यमंत्री श्री रावत का अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया। इस असवर पर मुख्यमंत्री के साथ कबीना मंत्री सतपाल महाराज, मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता रावत सहित तमाम जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे। अपने लाडले को मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए पूरे क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में खैरासैण में उमडे थे।
अपने गांव में अपने लोगों द्वारा किये गये स्वागत से भावविभोर हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में उसके गांव का बहुत योगदान होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए स्थानीय लोगों से मिलकर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को इनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि ब्यासघाट-सतपुली-देवप्रयाग मोटर मार्ग को पुल बनाकर खैरासैंण तक जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि नयार नदी में झील का निर्माण किया जायेगा। लावड़ में सैनिक स्कूल खोलने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जायेगा। मुख्यमंत्री ने खैरा एवं दुधारखाल के लोगो को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करने के लिए हिमालयन इंस्टीट्यूट से माह में दो बार चिकित्सकों की टीम भेजने का अनुरोध किया, जिसमें फिजीशीयन, आॅर्थो व महिला चिकित्सक शामिल हों।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि भैरवगढ़ी पेयजल योजना पर प्राथमिकता से कार्य किया जायेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि करप्शन पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। हमने आते ही एनएच 74 के मुआवजे घोटाले में अनेक अधिकारियों को निलम्बित करने के साथ ही इसकी सीबीआई जांच के भी आदेश किए गए। कई अन्य मामलांे में भी कार्यवाही की गई है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति अनुकूल न होने पर भी विकास कार्या में धन की कमी नही आने दी जायेगी। हम राजस्व के संसाधन बढ़ाने के प्रयास कर रहे है। जल्द ही एक टोल फ्री नम्बर सार्वजनिक किया जाएगा जहां कोई भी अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के 2 घंटे के भीतर समस्या के निस्तारण के लिए की गई कार्यवाही से शिकायतकर्ता को अवगत करा दिया जाएगा।

About the author

pyarauttarakhand5