उत्तराखंड

देखिये आगे क्या हुआ जब उत्तराखंड की महिलाओ का सामना हुआ भालू और तेंदुआ से।

पौड़ी गढ़वाल :- एक साथ दो जंगली जानवरो के हमले से सहम गया पूरा उत्तराखंड। शनिवार का दिन उत्तराखंड की महिलाओं पर भारी। दोनों महिलाएं चारा लेने के लिए जंगल गई हुई थीं। साथ वाली महिलाओं के शोर मचाने पर जानवर इन्हें घायल कर भागे। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक की डांग गांव की पुष्पा देवी गांव की महिलाओं के साथ ही गांव के जंगल में लकड़ी लेने गई थी। लेकिन यहां उनका सामना तेंदुए से हुआ जिसमे वे घायल हो गयी। यह घटना शनिवार दोपहर की है। एम्बुलेंस की मदद से महिला को जिला हॉस्पिटल में लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

दूसरी घटना गोपेश्वर के घाट के मोख गांव की है। जहाँ रेशम देवी चारा लेने के लिए गांव के जंगल में गयी हुई थी। तभी जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया गनीमत यह रही की साथ वाली महिलाओं के शोर करने से भालू महिला को घायल कर वहां से भाग गया। महिला की उम्र 54 साल बताई जा रही है। उनको भी हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है।
आये दिन हो रहे जंगली जानवरो के हमले उत्तराखण्ड में आम बात हो गयी है।लेकिन उत्तराखंड की लचर सरकार की लचर नीति की वजह से आये दिन ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती है। लेकिन आज भी कई ऐसी घटनाये उत्तराखंड के सुदूर गॉवो में होती रहती है जो मिडिया के सामने नही आ पता है।

About the author

pyarauttarakhand5