उत्तराखंड

बात आपने उत्तराखंड की – आइए जानते है अपने पहाड़ के स्वादिष्ट फल, काफल को खाने के फायदे –

काफल नाम, तो लगभग आप सबने सुना होगा, लगभग उत्तराखंड के हर जंगलो में काफल पाया जाता है ये पेड़ बाज और बुरांश के जगलो में होते है आये दोस्तों आज बात करते है आपने पहाड़ की सबसे स्वादिष्ट फल -काफल के बारे आपको बताते है –
काफल बहुत ही स्वादिस्ट फल है काफल गर्मियों के मौसम में होता है,और इनके पेड़ बहुत बड़े होते हे कुछ पेड़ छोटे भी होते है काफल पकने का समय मार्च और जून के दौरान गेहू की कटाई के टाइम होता है जिस समय लोग काफी व्यस्त रहते है,पहाड़ो में लोग अपने खेती के कामो से टाइम निकालकर जंगलो में काफलों को लेने जाते है, लोग काफी दूर गांव से काफल को लेने के लिए जाते है
चैत के महीने में चिड़िया कहती है….काफल पाको… मैं नि चाख्यो..
अब काफल खाने फायदे फायदे आपको बताते है – जिसके बारे में आपको सायद न पता हो
तो आये जानते है

काफल खाने फायदे –
1-  काफल सेहत के लिए बहुत ही फायदे मंद होता हे काफल गर्मियों के मॊसम में ठंडा होता है.
2- काफल से भूख बढ़ती है,मधुमेह रोगियों के लिए भी यह रामबाण बताया गया है.

काफल के पेड़ो में चढ़ते हुए ये सावधानी जरूर अपनाये –

1- काफल के पेड़ो में काफी सावधानी से जाना पड़ता है, इनकी पेड़ मजबूत होती है लेकिन काफल की टहनियां काफी नाजुक होती है ज्यादातर लोग काफल बीनने के लिए काफल की टहनियां तोड़ते है जिसके कारण लोग पेड़ो से गिर जाते है. तो काफल खाते समय पेड़ो की टहनियां न तोड़े क्योंकि ये फिर दोबारा से आप लोगो को काफल देते है काफल के पेड़ो पर दरांती या किसी प्रकार का हथियार नही यूज करना चाहिए इससे वो पेड़ सुख जाता है और फिर वो पेड़ किसी काम का नही रहता है

2- जंगलो में काफी जंगली जानवर फलो को खाने के लिए आते है,तो अकेले काफल खाने न जाये
जैसे रीख, बाघ, बन्दर, लंगूर आदि जानवर भी इस फल को खाने के लिए आते रहते है, काफल के लिए लोग अपनी टोलियो के साथ में निकलते हे और उस टाइम पर पुरे जंगल में काफी लोग रहते है
आशा करता हु आपको मेरी ये छोटी लाइन पसंद आयी होगी –

नोट : अगर आपके पास काफल के फायदे से जुड़ी और जानकारी है तो कमेंट जरूर करे –

लेखक – सर्वेश्वर रावत

 

 

 

About the author

pyarauttarakhand5