उत्तराखंड देश

उत्तराखंड की बेटी, लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी करेगी देश का नाम रोशन

देहरादून :

उत्तराखंड की बेटी और लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी,जुलाई माह में नौसेना का समुद्री अभियान ‘सागर परिक्रमा’ का आयोजन करेगी,अभियान की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के हाथ सौंपी गई है।
नौसेना की छह महिला अधिकारियों का दल आईएनएसवी ‘तारिणी’ नौका में सवार होकर बिना रुके गोवा से समुद्री रास्ते होते हुए पूरी दुनिया की परिक्रमा करेगा।
लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी धुमाकोट के स्यालेखत गांव के रहने वाली है वर्तिका जोशी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई श्रीनगर में हुई।बाद में एमिटी विवि और आईआईटी दिल्ली से इंजीनिर्यंरग की शिक्षा प्राप्त की।
महादेई के बाद तारिणी नौसेना का दूसरा नौकायन पोत है. आने वाले दिनों में नेवी की महिला टीम दुनिया का चक्कर लगाने के अभियान पर इसी बोट में निकलेगी.
18 फरवरी 2017 को एक समारोह में दूसरी सागर नौका-तारिणी को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।

About the author

pyarauttarakhand5