धारचूला(प्याउ)। पिथौरागढ़ में लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। वहीं 6 जुलाई को दोपहर पौने एक बजे के करीब धारचूला-तवाघाट मोटरमार्ग पर ऐड़ागाड़ से धारचूला के लिए 7 सवारियों को लेकर जा रही एक कार के उपर घटतोला के निकट ऊपर से चट्टान गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 2 गंभीर घायल हैं। मरने वालों में 3 यात्री भारत व 2 यात्री नेपाल के है। दोनों घायल यात्री नेपाल के है। घायलों को स्वास्य केंद्र धारचूला में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
इस दुर्घटना के बाद पुलिस की टीम ने राहत एव बचाय कार्य शुरू किया। टीम ने मलवे में दबी कार को किसी तरह से निकाला और घायलों को तुरंत अस्पताल में दाखिल करने का प्रयास किया। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी जबकि 3 की मौत धारचूला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने इस पूरे मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।
