✴️ भारत सरकार की संयुक्त सचिव (विपणन एवं तेल रिफाइनरी), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय सुजाता शर्मा ने आज 13 मार्च को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए देशवासियों को आश्वासन दिया है कि
कच्चे तेल के मामले में भारत के पास 258 मिलियन मीट्रिक टन की रिफाइनिंग क्षमता है। पेट्रोल और डीज़ल के उत्पादन में देश आत्मनिर्भर है, इसलिए इनके आयात की आवश्यकता नहीं है।
✴️देश की सभी रिफाइनरियां 100 प्रतिशत या उससे अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं। कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति भी सामान्य रूप से जारी है।
✴️प्राकृतिक गैस नियंत्रण आदेश के तहत घरेलू #PNG और वाहनों के लिए #CNG की आपूर्ति बिना किसी कटौती के सुनिश्चित की जा रही है। इस स्थिति में घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
✴️बड़े शहरों में कुछ वाणिज्यिक उपभोक्ता #LPG पर निर्भरता के कारण कठिनाई का सामना कर रहे हैं। सरकार उनकी समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रही है। ऐसे उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपने स्थानीय सिटी गैस वितरण नेटवर्क प्रदाता या अधिकृत डीलर से संपर्क कर पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करें।
