24दिसंबर 2025, दिल्ली से पसूकाभास व प्याउ
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी 12,015 करोड़ रुपये की लागत की 16 किमी लंबी दिल्ली मेट्रो के फेज-V(A) को मंज़ूरी।
आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली मेट्रो के फेज-V(A) को मंज़ूरी दे दी है, जिसमें 13 स्टेशन होंगे (10 अंडरग्राउंड और 3 एलिवेटेड)। इसमें 12,015 करोड़ रुपये की लागत से 16 किलोमीटर लंबी नई लाइन जुड़ेगी। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर से ज़्यादा हो जाएगा।इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स पेज पर दी।
