“कुंभ” में फैल रहा था कोरोना, फ़र्ज़ी जांच की आड़ में करोड़ों हजम कर गयीं देश की बड़ी टेस्टिंग लैब्स..जी हां, उत्तराखंड के हरिद्वार में साल 2021 में आयोजित अर्ध कुंभ मेले के दौरान कराए गए कोविड टेस्टिंग घोटाले की जांच एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले ही कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. अब इस विषय पर पुलिस भी अब सक्रिय हो गई है, गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने देहरादून और हरिद्वार में दर्ज एफआईआर की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है. इन रिपोर्टों का विश्लेषण करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बीते रोज गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप ने इस मामले को लेकर कई बड़े ख़ुलासे किये थे. उन्होंने बताया था कि मैने देहरादून ओर हरिद्वार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. ताकि ईडी द्वारा कोर्ट में दी गई चार्जशीट का अध्ययन कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. हमें इस मामले में सारी जानकारी ठीक से मिल सके, जो हमारे आगे के लिए काम में आए सके.
बता दें कि 2021 में उत्तराखंड में अर्ध कुंभ मेले में कोरोना जांच के नाम पर बड़े पैमाने पर आरटी-पीसीआर और एंटीजन टेस्ट कराए गए थे. जांच के बाद सामने आया कि हजारों फर्जी नामों से टेस्ट कराए गए, जिनमें से कई लोगों का अस्तित्व ही नहीं था.
इस घोटाले की राशि करोड़ों में आंकी गई थी. जांच में सामने आया कि कई निजी लैब्स ने एक ही मोबाइल नंबर और पहचान पत्र पर कई-कई टेस्ट दर्ज किए. इससे जुड़ी शिकायतों पर देहरादून और हरिद्वार में मुकदमे दर्ज किए गए थे. जांच के बाद अब, ईडी द्वारा अपनी चार्ज शीट कोर्ट में पेश की गई है.
ईडी द्वारा दायर की गई चार्जशीट में कई कंपनियों और व्यक्तियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फर्जीवाड़ा किया. चार्जशीट के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि रेंज स्तर पर इन मुकदमों की समीक्षा की जा रही है. स्टेटस रिपोर्ट आने के बाद यह तय किया जाएगा कि आगे किन-किन बिंदुओं पर कार्रवाई होनी है. ईडी को पहले ही मुकदमों की सूचना दे दी गई थी. आईजी राजीव स्वरूप ने यह भी कहा कि हम चार्जशीट का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं ताकि समूचे घोटाले की तह तक पहुंचा जा सके.
ऐसे में सोचने वाली बात है, कि देश के इतने बड़े धार्मिक आयोजन में इतनी बड़ी धांधली किसकी शह पर हुई. ऐसी सभी लैब्स के ख़िलाफ़ अब पूरा देश सख़्त कार्रवाई की आस लिये बैठा है. जिन टेस्टिंग लैब्स पर आरोप लग रहे हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं..
मेला प्रशासन ने इन लैबों से कराई जांच
1- नोवस पैथ लैब
2- डीएनए लैब
3- फिक्की लैब
4- स्टार इमेजिंग लैब
5- हिंदुस्तान वेलनेस लैब
6- लाल चंदानी लैब
7- नालवो लैब
8- आहूजा लैब
9- प्रिफियर्ड लैब
10-कावेरी लैब
11-फोकस इमेजिंग लैब
