तकनीक देश

देश के सभी जिलों में लागू कर दिया गया नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान

संसद प्रश्न:

Posted On: 02 APR 2025 2:11PM by PIB Delhi

नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीएसामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा 15 अगस्त 2020 को 272 चिन्हित सबसे कमजोर जिलों में शुरू किया गया था और अब इसे  देश के सभी जिलों में लागू कर दिया            गया है। एनएमबीए ने आम जनता तक पहुँच बनाई है और यह उच्च शिक्षण संस्थानोंविश्वविद्यालय परिसरों और स्कूलों पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए नशे की लत पर आश्रित लोगों तक पहुँच बनाता है और उनकी पहचान करता है  तथा  अस्पतालों और पुनर्वास केंद्रों में परामर्श और उपचार सुविधाएँ प्रदान करते हुए नशे की लत के बारे में जागरूकता फैलाता है।

वर्ष 2020-21 में शुरू किए गए एनएमबीए पर खर्च की गई कुल राशि का वर्षवार विवरण निम्नानुसार है:

 

नशा मुक्त भारत अभियान की उपलब्धियाँ निम्नानुसार हैं:

 

I. अब तक, जमीनी स्तर पर की गई विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से, 15.44+ करोड़ लोगों को मादक पदार्थों के दुरूपयोग के बारे में जागरूक किया गया है, जिनमें 5.17+ करोड़ युवा और 3.27+ करोड़ महिलाएँ शामिल हैं।

II. 4.18 लाख से अधिक शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी ने इस अभियान का संदेश देश के बच्चों और युवाओं तक पहुँचाना सुनिश्चित किया है।

III. 10,000 से अधिक मास्टर वालंटियर्स (एमवी) की एक मजबूत टीम की पहचान की गई है और उन्हें प्रशिक्षित किया गया है।

IV. ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अभियान के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जागरूकता।

V. एनएमबीए गतिविधियों का डेटा एकत्र करने तथा जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एनएमबीए डैशबोर्ड पर प्रस्तुत करने के लिए एनएमबीए मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया गया।

VI. एनएमबीए की वेबसाइट (http://nmba.dosje.gov.in) उपयोगकर्ता/दर्शक को अभियान, एक ऑनलाइन चर्चा मंच, एनएमबीए डैशबोर्ड, ई-प्रतिज्ञा के बारे में विस्तृत जानकारी और अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।

VII. एनएमबीए की सहायता करने और जन जागरूकता गतिविधियों का संचालन करने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्माकुमारी, संत निरंकारी मिशन, अखिल विश्व गायत्री परिवार, इस्कॉन और श्री राम चंद्र मिशन जैसे छह आध्यात्मिक/सामाजिक सेवा संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

VIII. नशा मुक्ति के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन, 14446, इस हेल्पलाइन के माध्यम से मदद मांगने वाले व्यक्तियों को प्राथमिक परामर्श और तत्काल रेफरल सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित की गई है।

IX. नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2024 मनाया गया , जिसमें सभी राज्यों/जिलों ने 7.5+ लाख लोगों तक पहुँच कायम करने के लिए कई गतिविधियाँ आयोजित कीं।

X. ओलंपिक पदक विजेता रवि कुमार दहिया, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, संदीप सिंह, सविता पूनिया जैसे खिलाड़ियों ने युवाओं के बीच स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन शैली सुनिश्चित करने के लिए खेल को जीवन कौशल के रूप में बढ़ावा देने के लिए एनएमबीए के समर्थन में संदेश साझा किए हैं।

XI.वर्ष 2020 में शुभारंभ के बाद से एनएमबीए अपने 5वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस उपलब्धि के सम्‍मान में, विभाग ने पूरे देश में सामूहिक प्रतिज्ञा/शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। देश भर के 2 लाख से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के 3 करोड़ से अधिक लोगों ने शपथ ली और इस अवसर को मनाने के लिए आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

यह जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्बी.एल.वर्मा ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*****

 

About the author

pyarauttarakhand5