दुनिया देश

#पापियों_को_दण्ड_देने_के_लिए #श्रीकृष्ण_कुरुक्षेत्र_मे_खड़े_हैं

#पापियों_को_दण्ड_देने_के_लिए
#श्रीकृष्ण_कुरुक्षेत्र_मे_खड़े_हैं।

सत्ता की इस जंग में
भारत रौंदा जा रहा है
बेशर्म कालनेमी
सत्ता हनक में आज
धृतराष्ट्र,दुर्योधन बना है।
शोषितों की कराह सुन
न्याय कर राक्षसों को
दण्डित करना तो दूर
सत्तामद में जनता पर
जुल्म ढाया जा रहा है
दया,धर्म, न्याय,शासन
धृतराष्ट्र सबको रौंद रहा है
पितामह,आचार्य,कर्ण
खुदगर्जी से कहार बने है
पर तुम डरो नहीं,उठो वीर
तुम ही अब अर्जुन बनो
यह भूलना नहीं आज भी
पापियों को दण्ड देने के लिए
श्रीकृष्ण कुरुक्षेत्र में खड़े हैं।

देवसिंह रावत

About the author

pyarauttarakhand5