तकनीक दुनिया देश

भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति

5अगस्त 2025,दिल्ली से पसूकाभास

सेमीकंडक्टर उद्योग क्यों महत्वपूर्ण है?

सेमीकंडक्टर स्वास्थ्य सेवा, परिवहन, संचार, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रणालियों को शक्ति प्रदान करते हैं, और डिजिटलीकरण, स्वचालन और रणनीतिक स्वतंत्रता के लिए आवश्यक हैं।
मई 2025 में, भारत ने नोएडा और बेंगलुरु में अपने पहले उन्नत 3nm चिप डिज़ाइन केंद्र शुरू किए

▪️भारत पहले ही 7nm और 5nm डिज़ाइन हासिल कर चुका है; 3nm नवाचार में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

भारत में सेमीकंडक्टर संयंत्र

▪️टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (“TEPL”) और पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्प (PSMC), ताइवान
स्थान: धोलेरा, गुजरात
निवेश: 91,000 करोड़ रुपये

▪️टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड
स्थान: मोरीगांव, असम
निवेश: 27,000 करोड़ रुपये

About the author

pyarauttarakhand5