🐯अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस🐅
29जुलाई 2025,दिल्ली से पसूकाभास
हर साल 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दुनियाभर में बाघ संरक्षण के महत्व को उजागर करना है।
इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में बाघ संरक्षण और प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए सभी बाघ-क्षेत्रीय देशों को एक साथ लाने के लिए एकजुट प्रयास करना है, साथ ही इन राजसी जानवरों के सामने आने वाले खतरों और आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके आवासों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
#भारत में बाघ संरक्षण की यात्रा ⬇️
🔸1969: सभी जंगली बिल्ली प्रजातियों की खाल के निर्यात पर प्रतिबंध
🔸1972: वन्यजीव संरक्षण अधिनियम लागू
🔸1973: प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत
🔸2006: वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम में संशोधन
🔸2010: वैश्विक बाघ दिवस की शुरुआत
🔸2023: इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस की स्थापना
#बाघ संरक्षण के लिए पहलें
✴ नए बाघ अभयारण्यों की घोषणा
✴ CA|TS मान्यता (संरक्षण आश्वासन | बाघ मानक)
✴ इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस
✴ बाघ रेंज देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग
✴ बाघ अभयारण्यों को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता
#InternationalTigerDay
