ओमिक्रोन पीडितों की कुल संख्या 422 व चिकित्सालय से 130 की उपचार के बाद छूटी
26 दिसम्बर 2021, नई दिल्ली से पसूकाभास
कोविड-19 अपडेट
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 141.37 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं
भारत में वर्तमान में 76,766 सक्रिय मामले
सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.22 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे कम
स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.40 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक
पिछले 24 घंटों के दौरान 7,091 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,42,30,354 मरीज स्वस्थ हुए
बीते चौबीस घंटे के दौरान 6,987 नए मामले सामने आए
दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.74 प्रतिशत है,पिछले 83 दिनों से 2 प्रतिशत से कम
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.62 प्रतिशत है; पिछले 42 दिनों से 1 प्रतिशत से कम है
अभी तक कुल 67.19 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं
राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले
| क्रम संख्या | राज्य | ओमिक्रोन मामलों की संख्या | अस्पताल से छुट्टी/स्वस्थ हुए/स्थानांतरित मामले |
| 1 | महाराष्ट्र | 108 | 42 |
| 2 | दिल्ली | 79 | 23 |
| 3 | गुजरात | 43 | 10 |
| 4 | तेलंगाना | 41 | 10 |
| 5 | केरल | 38 | 1 |
| 6 | तमिल नाडु | 34 | 0 |
| 7 | कर्नाटक | 31 | 15 |
| 8. | राजस्थान | 22 | 19 |
| 9. | पश्चिम बंगाल | 6 | 1 |
| 10. | हरियाणा | 4 | 2 |
| 11. | ओडिसा | 4 | 0 |
| 12. | आंध्र प्रदेश | 4 | 1 |
| 13. | जम्मू-कश्मीर | 3 | 3 |
| 14. | उत्तर प्रदेश | 2 | 2 |
| 15. | चंडीगढ़ | 1 | 0 |
| 16. | लद्दाख | 1 | 1 |
| 17. | उत्तराखंड | 1 | 0 |
| कुल | 422 | 130 |
