Bageshwar • Chamoli • Dehradun • Pauri • Pithoragarh • Tehri • उत्तर प्रदेश • देश

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम तैयार , 11 मंत्रियों ने ली शपथ

  • राजभवन में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार की शाम मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी । शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा और कई विधायकों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे ।

    उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सबसे पहले सतपाल महाराज को गोपनीयता और पद की शपथ दिलाई।

  • तीरथ रावत मंत्रिमंडल में शामिल नए चेहरों को भी जगह दी गयी है। जिसमे कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत, डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, मसूरी के विधायक गणेश जोशी और हरिद्वार ग्रामीण से विधायक स्वामी यतीश्वरानंद हैं । इनमें से भगत, चुफाल और जोशी को कैबिनेट मंत्री के रूप में जबकि यतीश्वरानंद को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में जगह दी गयी है ।

  • अब देखना यह होगा की आखिरी एक साल में बीजेपी की तीरथ सरकार किस तरीके से बीजेपी के जनाधार को प्रदेश में अलग ही मुकाम दिला पाते है या नहीं। जिस तरह से क्रिकेट मैच में खिलाडी अंतिम ओवरों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने के लिए बड़े जोरो शोरो से बैट घूमते है क्या उसी प्रकार उत्तराखंड की यह तीरथ सरकार अपने प्लेइंग 11 के साथ क्या कुछ उत्तराखंड के लोगो के भले के लिए कर पति है यह देखना दिलचस्प होगा।

कैबिनेट मंत्री

सतपाल महाराज
बंशीधर भगत
डॉ हरक सिंह रावत
बिशन सिंह चुफाल
यशपाल आर्य
अरविन्द पांडेय
सुबोध उनियाल
गणेश जोशी

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

धन सिंह रावत
रेखा आर्य
स्वामी यतिश्वरानन्द

About the author

pyarauttarakhand5