उत्तराखंड देश

लोकसभा 2019 में आम चुनाव के प्रथम चरण में हुआ 69.43% मतदान

 पसूकाभास नई दिल्ली से

अब तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 11 अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण के मतदान में अठारह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 69.43% मतदान दर्ज किया गया है। इस प्रतिशत के अभी और बढ़ने की संभावना है क्योंकि संकलन के समय, दूरस्थ स्थानों के कुछ शेष मतदान दलों के आंकड़ों को अभी तक समेकित नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि पहले चरण के मतदान में, देश के 91 संसदीय क्षेत्रों के लिए आंध्र प्रदेश (25/25 संसदीय क्षेत्र), अरुणाचल प्रदेश (2/2 संसदीय क्षेत्र), असम (5/14 संसदीय क्षेत्र), बिहार (4/40 संसदीय क्षेत्र), छत्तीसगढ़ (1/11 संसदीय क्षेत्र), जम्मू और कश्मीर (2/6 संसदीय क्षेत्र), महाराष्ट्र (7/48 संसदीय क्षेत्र), मणिपुर (1/2 संसदीय क्षेत्र), मेघालय (2/2संसदीय क्षेत्र), मिजोरम (1/1 संसदीय क्षेत्र), नागालैंड (1/1) संसदीय क्षेत्र), ओडिशा (4/21 संसदीय क्षेत्र), सिक्किम (1/1 संसदीय क्षेत्र), तेलंगाना (17/17 संसदीय क्षेत्र), त्रिपुरा (1/2 संसदीय क्षेत्र) उत्तर प्रदेश (8/80 संसदीय क्षेत्र), उत्तराखंड (5/5 संसदीय क्षेत्र), पश्चिम बंगाल (2/42 संसदीय क्षेत्र), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1/1 संसदीय क्षेत्र) और लक्षद्वीप (1/1 संसदीय क्षेत्र) में मतदान हुआ।

आम चुनावों में इन निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 13,16,22,586 में से 9,13,79,409 मतदाताओं ने अपने वोट डाले, इनमें 4,64,30,614 पुरुष मतदाता और 4,49,20,571 महिला मतदाता तथा 1395 तृतीय जेंडर मतदाता हैं।

इस प्रकार इन 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं ने कुल 69.43% मतदान किया। शीर्ष पांच मतदान वाले क्षेत्रों में- लक्षद्वीप में 84.96%; पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार में 83.79%; त्रिपुरा वेस्ट संसदीय क्षेत्र में 83.26%; नागालैंड में में 83.12%; मणिपुर के बाहरी मणिपुर II (एसटी) संसदीय क्षेत्र में 82.82% मदान दर्ज किया गया हालांकि कुछ पोलिंग पार्टियों के अभी तक आंकड़ें उपलब्‍ध नहीं हो पाएं हैं।

इसके साथ ही, 11 अप्रैल 2019 को आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों, अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों,  ओडिशा की 147 विधानसभाओं सीटों में से 28 सीटों और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान किया गया। कुल 295 विधानसभा सीटों पर अभी तक के प्राप्‍त आंकड़ों के मुताबिक 77.38% मतदान दर्ज किया गया है, हालांकि अंतिम गणना के समय तक इन आंकड़ों में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

2014 के आम चुनाव में 16वीं लोकसभा के लिए, नौ चरणों में हुए मतदान में कुल 66.44% मतदान दर्ज किया गया था ।

About the author

pyarauttarakhand5