देश

कांग्रेस सत्ता में आयी तो देश केे 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को हर साल देगी 72 हजार रूपये: राहुल गांधी

मंगरेरा की तरह इस योजना को लागू करेगी कांग्रेस और 25 करोड़ लोगों को करेगी लाभान्वित

 

भाजपाईयों ने बताया राहुल का गरीबों के साथ खानदानी मजाक

 

कांग्रेसियों ने बताया इसे देश से गरीबी मिटाने के लिए यह ऐतिहासिक पहल है

नई दिल्ली(प्याउ)। कांग्रेस प्रमुख, राहुल गांधी ने 25 मार्च को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड़ दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में ऐलान किया कि कांग्रेस देश की सत्ता में आसीन होगी तो कांग्रेस देश के सबसे गरीब परिवार को 20 प्रतिशत परिवार को वार्षिक 72000 रूपये  (6000 रूपये हर माह )प्रदान करेगी। श्री गांधी ने कहा कि यह रकम सीधे गरीबों के के खातों में जायेगे। इससे करीब 5 करोड परिवार यानी 25करोड़ लोगों को मिलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मंगरेरा के बाद अब 25 करोड़ लोगों की गरीबी दूर करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार देश के शीर्ष उद्योगपतियों को 3.5लाख करोड़ रूपये माफ करते हैं परन्तु देश के किसानों को देने के लिए उनके पास प्रतिदिन केवल 3.50 रूपये होते है। राहुल गांधी ने कहा कि जिन परिवारों की 12000 रूपये से कम होगी उनको इसका मानक लाभ मिलेगा। जैसे ही परिवार 12000 रूपये मासिक की लक्ष्मण रेखा को पार करेगा, वेसे ही यह परिवार इस योजना का लाभ नहीं ले पायेगा।
कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि देश में अमीर व गरीबों के बीच बढ़ती खाई को दूर करके एक हिन्दुस्तान बनाने के लिए देश से गरीबी मिटाने के लिए यह ऐतिहासिक पहल है।

लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा किये गये इस ऐलान को जहां विरोधी दल इसे चुनावी प्रलोभन के साथ कांग्रेस द्वारा देश के गरीबों के साथ किया गया किया गया खानदानी खिलवाड बताया। जिस प्रकार से इंदिरा गाध्ंाी से लेकर राजीव व सोनिया गांधी तक की अध्यक्षता में कांग्रेस हमेशा देश से गरीबी दूर करने का झूठा आश्वासन देती रही। राहुल गांधी भी इसी राह पर चल कर जनादेश का हरण करने के लिए गरीबों से फिर छलावा कर रहे है। देश की जनता कांग्रेस के विश्वासघाती आश्वासनों के छलावेे अब नहीं आने वाले। वह कांग्रेस को इसका मुंहतोड जवाब देगी।
वहीं कांग्रेसी, राहुल गाध्ंाी के इस ऐलान को देश से गरीबी हटाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रहे है। कांग्रेसी समर्थकों का कहना है कि देश में कांग्रेस ही सदैव गरीबों के साथ खडी रही, भाजपा तो हमेशा पैसे वालों के साथ खडी होती है। मंगरेरा की तरह भाजपा भी इस का विरोध करती रही पर सत्तासीन होने के ंबाद इसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पायी। क्योंकि भाजपा को मालुम है कि इस योजना को हटाने से देश के करोड़ों लोग आक्रोशित हो जायेगे। इसलिए भाजपा इस योजना को जारी रखे हुए है। वेसे ही यदि कांग्रेस सत्तासीन होने के बाद इस योजना को भी लागू करेगी तो भाजपा बाद में सत्ता सीन होने के बाद इस योजना को जारी रखेगा।

About the author

pyarauttarakhand5