देश

6 जनवरी को रामलीला मैदान में भाजपा करेगी ऐतिहासिक भीम महासंगम विजय संकल्प-2019 रैली

6 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली में बनाये जायेंगे 4 विश्व रिकार्ड
(1) 5000 किलो खिचड़ी एक ही बर्तन में बनाने,(2)एक ही पंक्ति में हजारों कार्यकर्ता बैठकर खिचड़ी खाएंगे,(3) खिचड़ी बनाने के लिए दाल चावल बाजार से न खरीद कर दिल्ली के लगभग 3 लाख अजा के घर से एक- एक मुट्ठी मांग लाया जायेगा। (4)14 लाख संकल्प पत्र के माध्यम से 14 लाख लोगों से भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया

    नई दिल्ली(प्याउ)।   6 जनवरी, 2019 को रामलीला मैदान में होने वाले भीम महासंगम विजय संकल्प-2019  रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कमर कसी हुई है। 3 जनवरी को दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में इस आयोजन समिति की  तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यलाय पर अहम बैठक हुई। इस बैठक को भाजपा के संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन और दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने सम्बोधित किया तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रैली में उनकी जिम्मेदारीयों से अवगत कराया। इस बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये  सिद्धार्थन ने कहा कि अब तक के कार्यों में विशेषकर घर घर जाकर मुट्ठी भर दाल चावल लाने की जो अहम जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की थी उन्होने उसे अच्छी तरह निभाने का कार्य किया है। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाले भीम महासंगम 2019 में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को देश की सत्ता पुनः सौपनें का संकल्प दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का हर कार्यकर्ता करेगा। 6 जनवरी को बनने वाली समरसता खिचड़ी में हजारों की संख्या में लोग एकत्र होकर 2019 का विजय संकल्प की उद्घोषणा करेगें। एक ही बर्तन में 5000 किलो बनने वाली समरसता खिचड़ी से विश्व कीर्तिमान स्थापित होगा जिसे लेकर तैयारीयाँ लगभग पुरी की जा चुकी है।
अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष  मोहन लाल गिहारा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा लगभग चार विश्व रिकार्ड अपने नाम करने वाली है। सबसे पहला रिकॉर्ड 5000 किलो खिचड़ी एक ही बर्तन में बनाने वाला होगा। दूसरा रिकॉर्ड एक ही पंक्ति में हजारों कार्यकर्ता बैठकर खिचड़ी खाएंगे। तीसरा विश्व रिकॉर्ड जो दाल चावल खिचड़ी में उपयोग होगा वह खरीदकर नहीं लाया गया है बल्कि दिल्ली के लगभग 3 लाख अनुसूचित जाति के लोगों के घर से एक- एक मुट्ठी मांग कर लाया हुआ है जिसमें पूरी दिल्ली प्रदेश के लगभग 26 हजार अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता पिछले 3 महीने से लगातार कार्य कर रहे हैं। चैथा इसके साथ साथ लगभग 14 लाख संकल्प पत्र के माध्यम से 14 लाख लोगों से भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया और सभी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता के बीच प्रचार-प्रसार किया।

श्री गिहारा ने कहा कि दलित समाज जो अलग-अलग जातियों में बंटा हुआ है भीम महासंगम के माध्यम से अपनी एकता का संदेश ऐतिहासिक रामलीला मैदान के मंच से समाज के बीच प्रस्तुत करेगा और हमें पूरी उम्मीद है इस रैली में सभी समाज के लोग बढ-चढ़ कर भाग लेगें।

About the author

pyarauttarakhand5