देश मनोरंजन

वंदे मातरम् बोलो, इंडिया व अंग्रेजी की गुलामी से अब भारत को आजाद कराओ

वंदे मातरम् वंदे मातरम्,वंदे मातरम् बोलो,वंदे वंदे मातरम् बोलो
इंडिया व अंग्रेजी की गुलामी से अब भारत को आजाद कराओ

भारतीय भाषाओं को रौंदकर, धूर्तों ने ही अंग्रेजी का गुलाम बनाया
जग से भारत का नाम मिटाकर, इंडिया का कलंक देश पर लगाया

शिक्षा, रोजगार, न्याय, शासन, सम्मान सब ये अंग्रेजी में ही देते
अपने ही देश में भारतीय भाषायें, ये अपमानित उपेक्षित करते ।

गो ,गंगा का सम्मान  हो न जहां,भारत मां का अपमान हो जहां
ऐसे  जार्ज पंचम के गूर्गों से, आओ सब भारत को मुक्त कराओ।

विकास का सब्जबाग दिखाकर,ये कालनेमी जनादेशहरण करते
जनता को जाति धर्म, क्षेत्र में लड़ाकर अपनी तिजोरियां ये भरते।

थेलीशाहों से गलबहियां कर ये कालनेमी देश को खुलकर लुटाते
जनता को शिक्षा,चिकित्सा, न्याय,रोजगार, सुशासन से तरसाते।

जाति धर्म,क्षेत्र की नफरत फैलाकर,सत्तांध सदा ही तुष्टिकरण करते
देश की भाषा,नाम, इतिहास मिटाकर,तांडव  भ्रष्टाचार का मचाते।
 भारत पर हमला करने वाले आतंकी, पाकिस्तान को ये मित्र बताते
 मजदूर, किसान, मेहनतकस, देशभक्तों पर ये हरपल जुल्म ढहाते ।

दल दल का गिरोह बनाकर ये जनसेवक, देश को जी भर को लूटे।   
सुशासन का झांसा देकर  ये धूर्त भ्रष्टाचार,मंहगाई से जनता को रौंदे
माॅ भारती के वीर सपूतो तुम वंदे मातरम् बोला वंदे मातरम बोलो
वंदे मातरम् बोला वंदे मातरम बोलो वंदे मातरम् बोला …..….

 देवसिंह रावत  

 

About the author

pyarauttarakhand5