Pauri Rudraprayag Tehri

CM रावत ने पौड़ी गढ़वाल के सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ थराली व रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा ! देखे क्या हुआ क्या होगा ?

CM रावत ने पौड़ी गढ़वाल के सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ थराली व रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा ! देखे क्या हुआ क्या होगा ?

* कोटद्वार में आपदा सुरक्षा हेतु बाढ सुरक्षा कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। आपदा राहत राशि को तत्काल वितरित किया जाय, इसमें देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोटद्वार में कण्वाश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु ₹45 लाख की राशि दी गई है। आमडाली, रणसूला के पास रिबरबेड फिल्ट्रेशन प्लान्ट का काम प्रगति पर है

* लैंसडौन क्षेत्र की कुल 26 घोषणाओं में से 20 पूरी हो चुकी है। लैंसडौन में कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाय। कोटद्वार-लैंसडौन में रोजाना रोडवेज बस सेवा बहाल की गई है। रिखणीखाल में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु भूमि चिहिन्त कर ली गई है। जयहरीखाल में गढ़कोट सम्पर्क मार्ग के स्टील गार्डर पुल कार्य शुरू हो चुका है। लैंसडौन कैंट क्षेत्र में मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है।

* चौबट्टाखाल क्षेत्र में भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना जल्द पूरी की जायेगी। क्षेत्र के स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन के लिए डिजिटल स्मार्ट क्लास व KYAN डिवाइस का प्रयोग किया जाएगा। सतपुली अपस्ट्रीम नयार पर झील निर्माण हेतु DPR की प्रक्रिया गतिमान है।

* पौड़ी विधानसभा क्षेत्र की कुल 22 घोषणाओं में से 11 पूर्ण हो चुकी हैं। पौड़ी बस अडडे का निर्माण मार्च 2019 तक पूरा हो जाएगा। जिला चिकित्सालय पौड़ी में डिजिटल एक्स रे मशीन एक सप्ताह में लगा दी जाएगी। कंडोलिया का सौन्दर्यीकरण गतिमान है। पौड़ी मुख्यालय में कौशल विकास केन्द्र खोला जा रहा है। घुड़दौड़ी-बिलकेदार पंपिंग पेयजल योजना पर कार्य गतिमान है। रामलीला मैदान में सोलन लाइटस द्वारा प्रकाश व्यवस्था व लाइंटिग की व्यवस्था की जाएगी।

* यमकेश्वर क्षेत्र में नीलकंठ में कावंड़ मेले के कुशल प्रबन्धन व आयोजन हेतु धनराशि आवंटित की जाए। जलेडी ग्राम पंचायत पेयजल योजना की DPR तैयार है। यमकेश्वर के विभिन्न गांवों में एलटी केबिल बदलने व फेज में वृद्धि का काम पूरा हो चुका हैं। यमकेश्वर में एक अतिरिक्त 108 एम्बुलेंस सेवा अगस्त माह से संचालित होगी। कडथी कोठार पम्पिंग पेयजल योजना हेतु डीपीआर तैयार है।

* श्रीनगर क्षेत्र में कुल 19 में से 13 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। खिर्सू में स्टेडियम निर्माण हेतु भूमि चयनित हो गई है। बुघाणी पेयजल योजना का निर्माण दिसम्बर 2018 तक पूरा हो जाएगा। क्षेत्र के मोटर मार्गाे के निर्माण कार्य गतिमान है। खिर्सू को पर्यटन नगर के रूप में विकसित करने की कार्यवाही गतिमान है।

* रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में जखोली के घंघासू बांगर में जड़ी बूटी उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु पौध वितरण जल्द शुरू करवाया जाए। प्राथमिक विद्यालय टैठी में भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्राथमिक विद्वालय जखनोली भवन का निर्माण कार्य 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है। रुद्रप्रयाग में पार्किंग का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत पूरा हो गया है। रुद्रप्रयाग के NH-58 में पर्यटकों की सुविधा हेतु साइनेजेज लगाये जाएंगे।

* थराली विधानसभा में नंदा देवी मन्दिर, कुरुड़ में रास्ता सुधारीकरण व शैड निर्माण गतिमान है। देहरादून से देवाल तक बस सेवा आरम्भ कर दी गई है। घाट महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु भूमि चिहिन्त कर ली गई है। ढाटरबगड में पैदल झूला पुल का निर्माण सेना द्वारा कर दिया गया है। देवाल में पिंडर नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य दिसम्बर 2018 तक पूरा कर दिया जाएगा। असेड-सिमली नहर पुनरोद्धार कार्य दिसम्बर 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा।

About the author

pyarauttarakhand5