उत्तराखंड देश

देखे पूरी खबर:- सैनिक मनमोहन सिंह भंडारी का शव तिरंगे में लिपटा पहुंचा घर

  • उत्तराखंड के जवान की दुखद मौत के पुरे उत्तराखंड में शोक मनाया जा रहा है। सबसे दुखी बात यह है की फिर से एक युवा जवान की मौत हुई है।

  • मनमोहन सिंह भंडारी की शुक्रवार को इज्जतनगर रेलवे वर्कशॉप के पास काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस से गिरकर मौत हो गई थी। उन्हें शादी के लिए लड़की को देखने आना था, लेकिन रविवार को उनका तिरंगे में लिपटा शव घर पहुंचा।

  • आपको बता दे की पौड़ी जिले में विकासखंड पाबौ के कालों गांव निवासी एवं 11 गोरखा राइफल्स में तैनात 24 वर्षीय मनमोहन सिंह भंडारी की परिजन जल्द शादी करना चाहते थे।

  • आपको बता दे की इंटरमीडिएट कालेज कालों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे सीधे सेना में भर्ती हो गए थे ।

  • मनमोहन के पिता भगत सिंह भंडारी भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। और आजकल वे अपने बेटे मनमोहन सिंह भंडारी की शादी के लिए लड़की देख रहे थे। जिसके लिए मनमोहन सिंह भंडारी को लड़की देखने घर आना था।

    मनमोहन सिंह भंडारी को पुरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। कालो घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

About the author

pyarauttarakhand5