उत्तराखंड

प्रथम विक्टोरिया क्रांस विजेता दरमान सिंह नेगी के बेटे कर्नल बलबीर सिंह नेगी भी थराली उप चुनाव प्रचार में उतरे

#प्रथम_विक्टोरिया_क्रांस_विजेता_दरमान_सिंह_नेगी के बेटे #कर्नल_बलबीर_सिंह_नेगी भी थराली उप चुनाव प्रचार में उतरे

मोटर रोड़ बनने पर दशकों बाद अपने गृह क्षेत्र कडाकोट में सम्पर्क करेंगे कर्नल बलबीर सिंह नेगी

कोठुली (प्याउ)। भारत केें प्रथम विक्टोरिया क्रांस विजेता सूबेदार दरमान सिंह नेगी के बेटे कर्नल बलबीर सिंह नेगी को आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने अपने पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार कर दिया। कर्नल बलबीर सिंह नेगी उनके गृहक्षेत्र में #थराली_विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रोफेसर जीतराम के समर्थन में प्रचार करने को आ रहे है। इसी बहाने वो अपने क्षेत्र कडाकोट सहित अपने गांव कफातीर का भी सघन दौरा करेंगे। वे पहली बार अपने गृह क्षेत्र की जनता से रूबरू होंगे। क्योंकि उनके क्षेत्र में मोटर रोड़ से वंचित रहने के कारण वे अपने गांव दशकों में आते थे। उनके एक भाई जो अमेरिका में प्रोफेसर थे वे भी कभी कभार ही गांव आते। हाॅं उनके पिता विक्टोरिया पदक विजेता का नाम आज भी क्षेत्रवासियों की जुबानों पर जीवंत बना हुआ है। शायद इसी नाम को भुनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने उनको अपने विकासखण्ड व पूर्व सैनिकों से संबाद करने के लिए तैयार किया हो। कर्नल बलबीर सिंह लम्बे समय तक गढवाल राइफल्स के हेडक्वाटर लैन्सीडान में सेवारत रहे। फोज से सेवा निवृत के बाद लखनऊ में निवास करने वाले कर्नल बलबीर सिंह को आखिरकार अपनी जन्मभूमि का दर्शन करने का अवसर मिल ही गया।
कर्नल बलबीर 21 मई को पूर्व सैनिकों की बैठक को संबोधित करने के बाद साथ सुनला कंडारा होते हुए ं अपने गृहक्षेत्र कडाकोट पट्टी में ग्वाड, भूलक्वाणी, भट्टियाणा, कोट, सुनभी, कोथरा, कोठुली, चिरखून, सैंज जाखपाट्यिों होते हुए खैतोली यानी अपने गांव कफातीर पंहुचेंगे। रात्रि विश्राम अपने गांव में ही करेंगे। गांव में मोटरमार्ग से जुडने के कई सालों बाद ही कर्नल बलबीर सिंह नेगी अपने गांव पंहुचेंगे। 22 मई को कर्नल नेगी लोदला, बथरा,डडोगाडद्व रैंस-चोपता, तुनेड़ा व भंगोटा में जनसम्पर्क करेंगे। प्रो जीतराम के समर्थन में जनता से जन समर्थन मांगेगे।

About the author

pyarauttarakhand5