देश

भाजपा ने किये दिल्ली के तीनों नगर निगम के महापौर, स्थाई समिति व नेता सदन के प्रत्याशियों के नाम घोषित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उत्तरी, दक्षिणी एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर, उपमहापौर, स्थाई समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं नेता सदन पद  प्रत्याशियों के नाम घोषित किए
नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने आज 18 अप्रैल को उत्तरी, दक्षिणी एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर, उपमहापौर, स्थाई समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं नेता सदन पद के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किये।  सूची संलग्न है।
नामों की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्षमनोज तिवारी ने चयन किये गए निगम पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी आशा करती है कि वे मूल सिद्धांत सबका साथ सबका विकास का अनुसरण कर अपने-अपने दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे।  उन्होंने कहा कि हमने एक ऐसी टीम का गठन करने का प्रयास किया है जो एमसीडी आपके द्वार अभियान को आम जनता तक ले जाएगी और निगम से संबंधित उनकी समस्याओं का बेहतर तरीके से निदान करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में दिल्ली के हर वर्ग एवं समाज को समाहित कर सामाजिक न्याय के साथ-साथ एक आदर्श टीम बनाने की कोशिश की गई है और मुझे आशा है कि चुने गए सभी निगम पार्षद पद ग्रहण के बाद दिल्ली के सामाजिक, राजनैतिक एवं भौगोलिक विकास का आदर्श प्रस्तुत करेंगे एवं दिल्ली की जनता को एक पारदर्शी ईमानदार और सुलभ निगम व्यवस्था देंगे।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के प्रत्याशी – महापौर आदेश कुमार गुप्ता, उपमहापौर राजेश लावड़िया, स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीमती वीना विरमानी, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा मान, सदस्य मनीष चैधरी एवं नेता सदन तिकलराज कटारिया।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के प्रत्याशी – महापौर नरेन्द्र चावला, उपमहापौर सत्यपाल मलिक, स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीमती शिखा राय, उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम भाटी एवं नेता सदन श्रीमती कमलजीत सहरावत।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के प्रत्याशी – महापौर  बिपिन बिहारी सिंह, उपमहापौर श्रीमती किरण वैद्य, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, उपाध्यक्ष रोमेश चन्द्र गुप्ता, सदस्य  संदीप कपूर एवं नेता सदन  निर्मल जैन।

About the author

pyarauttarakhand5