देश

त्रिपुरा में भाजपा भारी बहुमत, मेघालय व नागालैंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का धमाकेदार प्रदर्शन

  • त्रिपुरा में माणिक सरकार का  गढ़ ढाया भाजपा ने,
  • नागालैण्ड में भाजपा गठबंधन की सरकार ,
  • मेघालय में कांग्रेस की उपस्थित मजबूत पर सरकार भाजपा गठबंधन बनायेगी ,

तीन राज्यों का चुनाव परिणाम निकल चूका है। दलों की स्थिति पर एक नजर
मेघालय 59  कांग्रेस 21, एनपीपी 19 अन्य 11  भाजपा-2, यूडीपी -6
त्रिपुरा 60  भाजपा 43, माकपा 16
नागालैण्ड  भाजपा 29  एनपीफ 25 अन्य 6

3 मार्च को सुबह से  अंतिम परिणाम आने से पहले लोगों को विष्वास था कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा त्रिपुरा में माणिक सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी, साथ ही मेघालय व नागालैंण्ड में भी भाजपा की मजबूत उपस्थिति दर्ज करायेगी। सुबह हुई मतगणना के बाद ऐसा लग रहा था कि त्रिपुरा में भाजपा ने दो तिहाई बहुमत की तरफ बढ़ रही है। नागालैण्ड व मेघालय में भी भाजपा ने धमाकेदार उपस्थिति दर्ज किया।मेघालय में कांग्रेस की उपस्थित मजबूत पर सरकार भाजपा गठबंधन बनायेगी। नागालैण्ड में भाजपा सरकार बनाने की तरफ ।

गौरतलब है कि त्रिपुरा, मेघालय व नागालैंड  विधानसभा चुनाव के लिए हाल में हुए चुनाव की मतगणना 2 मार्च की प्रात 8 बजे प्रारम्भ हुई।  प्रारम्भिक मतगणना के अनुसार सबसे चुनौती पूर्ण चुनाव त्रिपुरा में लम्बे समय तक आसीन रहे वामपंथी माणिक सरकार का किला बचाये रखने को उसे भाजपा ने उसे कडी चुनौती मिल रही थी। परन्तु दो घण्टे में भाजपा का परचम पूर्वोतर में फैल गया।

पूर्वोतर में भाजपा के प्रभावी राम माधव ने कहा की त्रिपुरा में हम सरकार बनायेंगे और अन्य राज्यों में हमारी उपस्थिति महत्वपूर्ण होगी।

केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर में भाजपा व भाजपा समर्थक दलों की सरकार बनेगी। त्रिपुरा व नागालैण्ड में हमारी सरकार बनेगी। परन्तु मेधालय में राजग गठबंधन की ही सरकार बनेगी। यानी पूर्वोतर से कांग्रेस का सफाया होगा।पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत देश की एकता अखण्डता के लिए बहुत ही ख़ुशी की बात है।

त्रिपुरा में भाजपा के केन्द्रीय प्रभारी सुनील देवधर ने त्रिपुरा में भाजपा की जीत, देश द्रोहियों पर देश भक्तों की जीत है। अभी तक माणिक सरकार की वामपंथी सरकार केवल गुंडागर्दी के बल पर जीतेगी। उन्होने इस जीत का श्रेय पन्ना प्रमुख व त्रिपुरा की जनता को दिया।

पूर्वोत्तर में मिली भारी सफलता पर भाजपा के प्रमुख प्रचारक व उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के समर्पित कार्यकत्र्ता व पूर्वोत्तर की जागरूक जनता को जीत का श्रेय देते हुए बधाई दी।

त्रिपुरा में भाजपा 42 व वामपंथी 17 सीटों पर आगे है। 0 सीट पर कांग्रेस पर बढ़त बनाये हुए है।मुख्यमंत्री माणिक सरकार धानपुर विधानसभा सीट से बढ़त बनाये हुए है। त्रिपुरा में स्वतंत्र उम्मीदवार उत्तम धुपी ने बढ़त बना कर सबको चैंका दिया है।त्रिपुरा में भाजपा के नेता मोहनपुर विधानसभा सीट से रतनलाल नाथ बढ़त बनाये हुए है।

नागालैण्ड में  29 सीट पर भाजपा, कांग्रेस-2,एनडीपीएफ-27 की बढ़त है।नागालैण्ड में सत्तारूढ एनपीएफ के मुख्यमंत्री जेलियांग बढत बनाये हुए है। नागालैण्ड में सत्तारूढ एनपीएफ ने 27 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

वहीं मेधालय से रूझान सत्तारूढ कांग्रेस ने 21 सीट पर बढ़त बनाये हुए है। मेधालय के अम्पति सीट से  मुख्यमंत्री मुकुल संगमा आगे बढत बढाये हुए है ।मेघालय में केन्द्र में भाजपा की सहयोगी एनपीपी 19,अन्य-15 ,भाजपा-4 सीटों पर आगे है। मेघालय विधानसभा चुनाव में एनपीपी व भाजपा अलग अलग चुनाव लड रही है। हो सकता है विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा व एनपीपी दोनों मिल कर सरकार बना ले।

गौरतलब है कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान हुआ था। नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान हुआ। पूर्वोतर में भाजपा का कहीं अस्तित्व नहीं था। भाजपा ने बडे स्तर पर कांग्रेस व अन्य दलों से प्रभावशाली नेताओं को भाजपा में सम्मलित करके मुख्य प्रतिद्वंदी दल बन गया हैं। भाजपा तीनों राज्यों में बडी पार्टी बन गयी है।

60 -60 सदस्यी  त्रिपुरा, मेघालय व नागालैंड  तीनों विधानसभा के लिए 59-59 सीटों के लिए ही चुनाव हुए। चुनाव के बाद
एक्जिट पोल के अनुसार  तीनों राज्यों में इस बार भाजपा एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी.। वहीं कुछ एक्जिट पोल में यह कहा गया है कि त्रिपुरा में भाजपा सत्तासीन होगी, जहां पिछले 25 साल से वाम मोर्चे की सरकार है।

About the author

pyarauttarakhand5