देश

मौलाना सलमान नदवी पर घटिया आरोप लगाने वाली ताकतों को बेनकाब करे मोदी सरकार

किसके इशारे पर देश में अमन चैन व मानवता की रक्षा करने की ऐतिहासिक पहल करने वाले मौलाना नदवी पर लगा रहा है घटिया आरोप

मौलाना नदवी की नेक नियती व राष्ट्र के लिए समर्पित पहल पर संकीर्ण आरोप लगाना देश, मानवता व ईश्वर के प्रति अपराध है
सदियों से भगवान राम जन्म भूमि व बाबरी मस्जिद विवाद के लिए ऐतिहासिक पहल कर विवादस्थ स्थान पर भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए मस्जिद को अन्यत्र बनाने के लिए पहल करने वाले देश के सबसे बडे मौलानों में ख्यातिप्राप्त मौलाना सलमान नदवी पर भी एक व्यक्ति ने 5000 करोड़ रूपये व राज्यसभा की सीट के लिए यह पहल करने का घटिया आरोप लगाया।
इससे देश में अमन चैन की रक्षा के लिए इस विवाद का हल करने वाले लोगों को गहरा आघात लगा। सभी की धारणा है कि यह व्यक्ति ऐतिहासिक पहल करने वाले मौलाना पर आरोप किसी के इशारे व किसी निहित स्वार्थ के लिए ही लगा रहा है। क्योंकि देश के अमन चैन के लिए रामजन्म भूमि मंदिर पर ऐतिहासिक पहल करने वाले मोलाना सलमान नदवी पर घटिया आरोप लगाने वाले व्यक्ति को देश, भगवान राम व  मानवता का कोई महत्व नहीं है।
क्योंकि इस व्यक्ति की अगर भगवान राम व देश के अमन चैन पर  रत्तीभर भी विश्वास होता तो वह सपने में भी ऐसा आरोप नहीं लगाते।
सलमान नदवी पर आरोप लगाने वाले व्यक्ति की यह जांच की जाय कि वह किसके इशारे पर व किस निहित स्वार्थ में अंधे हो कर  नेक पहल करने वाले मौलाना सलमान नदवी पर घटिया आरोप लगा रहे है। क्योंकि दुनिया भर की दौलत के बदले अगर इंसानियत बचती है और देश में शताब्दियों से लाखों लोगों की मौत का कारण बने विवाद का समाधान हो सकता है तो कोई बुद्धिमान आदमी उसे बचाने का काम करता।
परन्तु मौलाना सलमान नदवी जो भारत में इस्लामी बडे संस्थान के प्रमुख है,  भारत, खाड़ी देशों से लेकर विश्व में करोड़ों समर्थक है उनकी इस नेक नियती व राष्ट्रहित के लिए समर्पित पहल पर संकीर्ण आरोप लगाना देश, मानवता व ईश्वर के प्रति अपराध है।
मोदी सरकार को अविलम्ब अविलम्ब इस विकृत मानसिकता के पीछे के निहित स्वार्थी व भारत विरोधी तत्वों को बेकनाब करके उनको दण्डित करना चाहिए। क्योंकि कुछ तत्व नहीं चाहते हैं कि इस विवाद का हल हो कर देश में अमन चैन व मानवता की रक्षा हो। वे चाहते हैं कि विवाद बना रहे जिससे वे अपने स्वार्थ निरंतर सिद्ध करते रहे। वे नहीं चाहते कि देश में दंगा फिसाद बंद हो।

About the author

pyarauttarakhand5