उत्तराखंड देश

गोमातेश्वर भगवान श्री बाहुबली स्वामी के महामस्तक अभिषेक महोत्सव 2018 का उद्घाटन

राष्ट्रपति ने किया श्रवणबेलागोला में

 राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज 7 फरवरी 2018 गोमातेश्वर भगवान श्री बाहुबली स्वामी के महामस्तक अभिषेक महोत्सव 2018 का श्रवणबेलागोला में उद्घाटन किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने महामस्तक अभिषेक महोत्सव 2018 को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए आयोजकों और तीर्थ यात्रियों को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र – जैन दर्शन के तीन रत्न के रूप में जाने जाते हैं। ये पूरी दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। सार्वभौमिक कल्याण के मार्ग को शांति, अहिंसा, भाईचारे, नैतिकता और बलिदान द्वारा ही प्रेषित किया जा सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश के विभिन्न हिस्सों से और साथ ही दुनिया भर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में श्रवणबेलागोला आकर विश्व शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी भक्तों को उनके कल्याण के प्रयासों में सफल होने की कामना की।

 

About the author

pyarauttarakhand5