देश

जातिवादी राजनीति का भाजपा में कोई स्थान नहीं, गुजरात के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली रूपाणी ने

गुजरात में छटी बार बनी भाजपा सरका

देवसिंह रावत,

26 दिसम्बर को गुजरात में विजय रूपाणी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने  के साथ भाजपा ने छटी बार सरकार बना कर एक कीर्तिमान स्थापित किया। इसके साथ नितिन पटेल उप मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रि शपथ ग्रहण कर रहे है। इसमें मुख्यमंत्री सहित 20 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। 9 कबीना मंत्री व 10 राज्य मंत्री बनाये गये। इस शपथ ग्रहण में कांग्रेस का कोई प्रतिनिधी नहीं आया। लगता है कांग्रेस विधानसभा चुनाव में हुई ईवीएम मशीनों में हुई धांधलियों के आरोपों को इजहार कर रही हो।

मंत्रियों ने गुजराती में शपथ ग्रहण किया। पटेलों को  रूपाणी सरकार में 6 स्थान दिया गया। 5 को कबीना और एक को राज्य मंत्री बनाये गये। इस सम्मेलन में तीन मंच लगाया गया। एक मंच पर शपथ ग्रहण व दूसरे मंच पर साधु संत तथा तीसरे मंच पर प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी व सभी भाजपा शासित राज्यों के अलावा गठबंधन वाले मुख्यमंत्री उपस्थित है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपस्थित रहे परन्तु जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती उपस्थित नहीं हुई। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू भी नहीं दिखाई दिये। भाजपा राज्यों के योगी आदित्य नाथ सहित सभी मुख्यमंत्री उपस्थित दिखे। शपथ समारोह में भाजपा के शीर्ष नेता लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री केशु भाई पटेल व बधेला भी उपस्थित है। इसके साथ मोदी सरकार के तमाम बडे मंत्री भी मंच में उपस्थित दिखे। पहली बार मोदी सरकार ने बहुत ही भव्य रूप से यह जो शपथ ग्रहण समारोह किया वह 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी का खंखनाद के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी राजनैतिक क्षेत्रों में देखा जा रहा है।
लोग विजय रूपाणी का मुख्यमंत्री बनाने से भाजपा ने एक संदेश साफ दिया कि भाजपा किसी भी कीमत पर जातिवादी व समाज को ताकतों को सर उठाने नहीं देंगे। इसके साथ भाजपा में जातिवाद की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। गुजरात में टेल समुदाय के निर्णायक मतदाता होने पर भी बहुत ही कम संख्या में रहने वाले जेन समुदाय से आने वाले रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाना भाजपा ने जातिवादी राजनीति न करने के सिद्धांत को  हरियाणा व महाराष्ट्र की तरह दृढता से अमल करना ही है। उप्र के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने गुजरात में छटी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात की जनता को बधाई दी। योगी ने बताया कि आज प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज केन्द्र सहित 19 राज्यों में भाजपा का शासन है।

About the author

pyarauttarakhand5