मनोरंजन

विराट कोहली व अनुष्का शर्मा की इटली में गुपचुप शादी करने का रहस्य !

 21 दिसम्बर को दिल्ली में और दूसरा 26 दिसम्बर मुंबई में रिसेप्शन

विराट व अनुष्का दोनो का जन्म 1988 में हुआ व दोनों ने अपने जीवन में प्रगति के पथ पर 2008 में प्रारम्भ किया।

देवसिंह रावत

पिछले एक सप्ताह से विराट कोहली व अनुष्का शर्मा की शादी होने की अटकलें 11 दिसम्बर की रात 8.54 मिनट पर उस समय सच साबित हो गयी जब विराट कोहली व अनुष्का ने अपने अपने ट्विटर में इटली में शादी करने की तस्वीर जारी की। पूरे देश में इस बात से हैरान थे कि विराट कोहली व अनुष्का ने अपनी इस शादी में न तो भारतीय क्रिकेट टीम के साथी खिलाडियों को आमंत्रित किया व नहीं इस शादी में भारतीय फिल्म उद्योग की लोगों को आमंत्रित किया।
लोग प्रश्न कर रहे थे कि विराट कोहली ने भारत में शादी क्यों नहीं की। क्यों सात समुद्र पार इटली को शादी के लिए पसंद किया। अपने संग के खिलाडियों को क्यों नहीं आमंत्रित किया। हालांकि क्रिकेट के महान खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी ने भी गुपचुप तरीके से उत्तराखण्ड में शादी की थी। चंद खिलाडियों को ही इसमें आमंत्रित किया गया।
परन्तु विराट कोहली ने अपनी शादी के लिए भारत में नहीं अपितु सात समुद्र पार इटली के टस्कनी के एक मशहूर रिसोर्ट में शादी की। इस शादी में विराट व अनुष्का शर्मा की केवल निकट परिजनों को ही आमंत्रित किया गया। विराट व अनुष्का नहीं चाहते थे कि उनके परिजनों के अलावा कोई अन्य इस विशेष शादी में सम्मलित हो। अपनी निजता के लिए इस शादी को भारत से दूर व बिना किसी को बताये व आमंत्रित किये की। वह भी ऐसे स्थान में जहां गर्मियों में ही ऐसे कार्यक्रम होते। लोगों की नजरों से दूर रखने के लिए यहां भी किसी भी शादी के आयोजन के बारे में निरंतर नकारा ही जा रहा था।
हालांकि विराट कोहली व अनुष्का की शादी के बारे में लोग दो तीन सालों से लोग अटकलें लगा रहे थे। परन्तु विराट व अनुष्का तमाम अटकलों को सिरे से नकारते रहते थे। परन्तु इन दोनों की लगातार करीबी मुलाकातों के बाद लोगों को विश्वास हो गया था कि इन दोनों की शादी देर सबेर अवश्य होगी।
भारत के लोगों की एक ही बात कचोट रही थी कि काश विराट अपनी शादी, इटली के बजाय पावन देवभूमि भारत में करतेे। ऐसी खबरें आ रही है कि शादी के बाद दोनों दो रिसेप्शन देंगे एक 21 दिसम्बर को दिल्ली में और दूसरा 26 दिसम्बर मुंबई में। मुम्बई में क्रिकेट खिलाडियों व फिल्मी दुनिया के मित्रों के लिए दी जायेगी। खबर है कि इसके बाद दोनों दक्षिण अफ्रीका भी जायेंगे। इसी के साथ यह भी अटकले लगायी जा रही है कि शादी के बाद दोनों मुम्बई में वर्ली स्थित अपने घर में रहेंगें।

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 बैंगलोर में हुआ था परन्तु उनके माता-पिता गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले है। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है और माँ आशिमा शर्मा एक गृहणी है। उनके बड़े भाई कारनेश, जो पहले राज्य-स्तरीय क्रिकेटर थे अब मर्चंट नेवी में कार्यरत है। इन्होंने अपनी पढ़ाई आर्मी विद्यालय से की है और माउन्ट कारमेल कॉलेज, बैंगलोर से कला में डिग्री ली है। बाद में वह मुंबई में अपने मॉडलिंग के करियर की शुरुआत करने आ गई। विराट ने जहां 2008 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच प्रारम्भ कर क्रिकेट जगत में चमके वहीं 2008 में ही अनुष्का भी अपनी पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से फिल्मी अभिनय प्रारम्भ किया।

अनुष्का शर्मा  मॉडलिंग जगत में नाम कमाना चाहती है और फिल्मों की ओर खास आकर्षित नहीं थी पर 2008 में रब ने बना दी जोड़ी, से फिल्मों में अभिनय प्रारम्भ करने के बाद उन्होने बदमाश कंपनी,बैंड बाजा बारात,पीके, पटियाला हाउस,लेडीज अे रिकी बहल,जब तक है जान,मटरू की बिजली का मंडोला,एन एच 10,बॉम्बे वेलवेट,दिल धड़कने दो, हम हैं ह्याप्पी, सुल्तान,ऐ दिल है
मुश्किल आदि फिल्मों में काम किया।
वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट के सबसे सफल कप्तान व विश्व विख्यात बलेबाज  विराट कोहली का  जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली हुआ । विराट की माता  पिता का नाम सरोज कोहली और प्रेमजी कोहली है। उनका अपना भाई, विकास और एक बड़ी बहन, भावना है। विराट कोहली ने विशाल भारती स्कूल से अपनी शिक्षा हासिल की है। उनके पिता, प्रेम जी एक वकील थे और उनकी मृत्यु दिसम्बर 2006 में हुई थी।
सबसे रोचक संयोग यह है कि विराट व उनकी पत्नी अनुष्का दोनों का जन्म 1988 में हुआ। दोनों ने अपना जीवन का सफल मुकाम की यात्रा भी 2008 से ही प्रारम्भ किया।

About the author

pyarauttarakhand5