खेल

युवाओं में टच रग्बी की बढ़ती लोकप्रियता

नई दिल्ली से अतुल भारत
दिल्ली टच रग्बी ऐसोसिएशन’ द्वारा रविवार को आयोजित हुये स्पोर्ट्स उत्सव में भाग लिया गया। जो दिल्ली के अंसल प्लाजा में आयोजित किया गया था। जहां अनेक खिलाड़ियों और नागरिकों ने इसमें भाग लिया। युवाओं टच रग्बी की बढ़ती लोकप्रियता जहां रग्बी को हमेशा से ही एक आक्रामक खेल के रूप में देखा जाता हैं वहां टच रग्बी एक ऐसा खेल हैं, जहां बिना किसी शारीरिक हिंसा के इस खेल का आनन्द उठाया जा सकता हैं। ये खेल अत्यंत ही सस्ता व सुरक्षित खेल हैं, जिसमे मैदान पर एक ही समय मे 6-6 खिलाड़ी खेलते हैं और बाकी 6-6 खिलाड़ी बाहर बनाये एक बॉक्स में बैठते हैं। 40 मिनट के इस खेल मे खिलाड़ी कितनी भी बार अपने दूसरे खिलाड़ी (जो की बहार बॉक्स में खड़ा रहता है) के साथ अपनी जगह बदल सकते हैं। जिससे सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सके। जो कि काफी आनन्दायक व सहायक व्यवहार को दर्शाता हैं। इस खेल को डेकाथलान द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स उत्सव में अनेक लोगो को खेलने व सिखने का मौका मिला।
लेखक, अतुल भारत ने, जो स्वयं इस खेल के बढ़ाने में खुद को पूरी तरह अपने आप को समर्पित कर रखा है। उनके अनुसार पूरे विश्व में इस खेल के प्रति युवाओं में भारी लोकप्रियता है। भारत में भी इस खेल के प्रति युवाओं में लोकप्रियता निरंतर बढ़ती जा रही है। उनके अनुसार अगर सरकार व खेल को प्रोत्साहन देने वाले संस्थान अगर इस खेल के प्रति जरा सा भी सहारा दे दे तो वे इस खेल में विश्व में भारत का परचम लहरा सकते है।
दिल्ली टच रग्बी के जॉइंट सेक्रेटरी अरविंद कुमार ने बताया कि वह इस खेल को दिल्ली के हर क्षेत्र में सिखाना चाहतेे हैं। वह इस खेल को 10 साल से खेल रहे हैं, और भारत मे इस खेल को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके साथ उनकी टीम भी वहां मौजूद थी, जिसमे कोच- अतुल गुप्ता ,रजनीश भडाना, स्वीटी सिंह , अंशिका श्रीवास्तव, गीता पांडे , महमूद अली मौजूद थे। और दिल्ली टच रग्बी के खिलाड़ियों द्वारा वहां प्रदर्शन भी दिखाया गया। ‘दिल्ली टच रग्बी एसोसिएशन’ के द्वारा ये भी सभी लोगो को बताया गया कि अपने शारिरीक व मानसिक स्थिति को स्वस्थ रखने के लिए ये खेल बहुत ही अच्छा हैं जल्द ही 12वे नेशनल चैम्पियनशिप गेम में वो सभी खिलाड़ी अपना योगदान दे सकते हैं जो इस खेल को खेलने के इच्छुक हैं वह फेसबुक पर ‘दिल्ली टच रग्बी एसोसिएशन’ के पेज द्वारा संपर्क कर सकते हैं। सम्पर्क सुत्र- 8505857432

About the author

pyarauttarakhand5