उत्तराखंड

भारी वर्षा से उत्तराखण्ड में जनजीवन अस्तव्यस्त, 8 की दर्दनाक मौत

जीप के उपर पत्थर गिरने से हुई दुर्घटना में तीन युवक मरे एक घायल

मसूरी। (प्याउ)।प्रदेश में हो रही मूसलाधार वर्षा से चारों तरफ जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इस सप्ताह वर्षा के कारण हुई दुर्घटनाओं में कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षा की दृष्टि से चारधाम यात्रा मौसम सामान्य होने तक के लिए बंद कर दी गयी। प्रदेश के सभी जनपदों में मूसलाधार वर्षा हो रही है।  12 जुलाई को भी मौसम विभाग उत्तराखण्ड में भारी वर्षा की आशंका प्रकट कर रहा है। पर्वतीय जनपदों में छोटे बडे मोटर मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गये। प्रदेश के अधिकांश जनपदों में किसानों कें खेत खलिहान से काफी नुकसान हो गया है।
मूसलाधार वर्षा से सडकों पर चट्टाने खिसकने से दुर्घटना की आशंका से लोग सहम कर यात्रा कर रहे है। 11 जुलाई की प्रातः 7.20 बजे एलकेडी देहरादून मार्ग स्थित चीलढांग किमाडी के पास एक स्थानीय गांव की मैक्स जीप पर उपर से पत्थर गिरने से जीप गहरी खाई में गिर गयी जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिथौरागढ़ में भी मूसलाधार वर्षा से आये मलबा में दबने से एक मजदूर की मौत होने की खबर है।
देहरादून में बांदल नदी ने गांव में तबाही मचा दी। कई घर को उजाड दिये है खेत खलिहान उजाड दिये है। सीतापुर में लोगों के घर तक तबाह हो गये है। लोग सुरक्षा के लिए विद्यालय में आशियाना बना रखा है। हर साल वर्षा में इस गांव व क्षेत्र में तबाही मचती है, प्रशासन लोगों को सुरक्षित जगह बसाने का आश्वासन तो देता है। परन्तु अभी तक सरकार ने कोई कदम नहीं उठाये। सहस्रधारा व क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में एक महिला व एक युवक के नदी  में बहने की खबर है। रिस्पना नदी के तेज बहाव की चपेट में आये युवक का शव 11 जुलाई  को क्लेमेंटटाउन में बरामद कर लिया गया है।
सीमान्त जनपद चमोली के घाट विकासखण्ड में बादल फटने से कई घरों में मलबा घुस गया है। वहां पर लोग दहशत में हैं।
हरिद्वार में भीमगौडा बैराज का जल स्तर निरंतर बढ रहा है। वहीं गंगा का जलस्तर बढने से लक्सर के आसपास भी लोगों में हडकंप मचा हुआ है। मसूरी में मलवा आने से तीन गाडिया मलवे में फंस गयी। लगातार वर्षा होने से जहां तहां टूट फूट हो रही है। प्रशासन मूसलाधार वर्षा से इतना आशंकित है कि हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर जनपदों के सभी विद्यालय मौसम विभाग की आशंका को देखते बंद कर दी गयी। मौसम विभाग ने 12 जुलाई को 24 घण्टे में मूसलाधार वर्षा होने की आशंका प्रकट की है।

About the author

pyarauttarakhand5