देश

सुकमा शहीदों का बदला 20 नक्सलियों को मार गिराया – सबसे बड़ा ऑपरेशन

350 जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा करीब 96 घंटे का ऑपरेशन चलाया है। इसमें 20 नक्सली मारे गए हैं। हालांकि, किसी का शव बरामद नहीं हुआ है। वहीं इस दौरान एक जवान शहीद हुआ व दो घायल हुए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि घने जंगल में जाकर हमारी फोर्स ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। गोलियां लगने के बाद माओवादियों की लाशें गिरते देखा गया।

बीते दिनों छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने सेना पर हमला कर दिया था। जिसमें करीब 26 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बार पूरे देश में गुस्से का माहौल था। हर कोई सरकार से बदला लेने की अपील कर रहा था। अब खबर आ रही है कि सेना ने शहीद हुए जवानों का बदला नक्सलियों से ले लिया है।

नक्सलियों के रेडियो ट्रांसमिशन को ट्रेस करने पर खुलासा हुआ कि करीब 20 नक्सली मारे गए हैं, जिनके शव साथी ले जाने में सफल हुए। आइजी ने बताया कि विषम परिस्थितियों व गर्मी के मौसम में जवानों ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में नई रणनीति व नए फार्मेट का उपयोग करते हुए अभियान चलाया। पहली बार ऐसा देखने में आया कि नक्सली कोबरा की वर्दी का इस्तेमाल कर रहे हैं।


About the author

pyarauttarakhand5