देश

भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा- राम मंदिर निर्माण जल्द शुरू होगा

भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
राजधानी रायपुर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भगवान राम का ननिहाल है और ज्योतिष मान्यता है कि जब भगवान राम ननिहाल में विराजमान हो जाएंगे तब अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘हमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम से हमेशा प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने संपूर्ण समाज को एकजुट किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण के लिए देश के दलितों को, अनुसूचित जनजातियों और वनवासियों को, सबको साथ लेकर चलना होगा।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=GGRwkSP5FwU&w=640&h=360]

About the author

pyarauttarakhand5