देश

UP विधानसभा चुनाव में BJP को मिल सकता है पूर्ण बहुमत। सपा बसपा और कांग्रेस की होगी हार : सर्वे

उत्तर प्रदेश चुनावों के परिणाम एकतरफा बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। सबसे ताजा सर्वे टाइम्स नाउ वीएमआर सर्वे में यूपी विधानसभा की 403 सीटों में से बीजेपी को 202 सीटें मिलते हुए दिख रहा है। बहुमत का आंकड़ा भी 202 सीटों का ही है। सर्वे में ये बात साफ है कि बीएसपी और एसपी-कांग्रेस गठबंधन को करारी हार मिलती दिख रही है।

जनवरी 2017 के सर्वे के मुताबिक बीएसपी को 47 सीटें, कांग्रेस-एसपी गठबंधन को 147 सीटें और अन्य को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं।
बीजेपी यूपी में अकेले दम पर सरकार बना सकती है।

टाइम्स नाउ वीएमआर सर्वे में सीटों के मामले में एसपी-कांग्रेस गठबंधन और बीएसपी को बहुत ज्यादा नुकसान होता दिख रहा है। वोट शेयर के मामले में सबसे अधिक नुकसान एसपी-कांग्रेस गठबंधन को होता दिख रहा है।
सर्वे के मुताबिक चुनाव 2017 में बीएसपी को 2 फीसदी जबकि कांग्रेस-एसपी गठबंधन को 10 फीसदी वोटों का नुकसान होता दिख रहा है। बीजेपी सबसे अधिक फायदे में नजर आ रही है। सर्वे में बीजेपी को 19 फीसदी वोटों का फायदा हो सकता है।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=kgrXFmCieyQ]

About the author

pyarauttarakhand5