दुनिया

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे में रंगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत वासियों के लिए उस समय गौरव का क्षण आया जब दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंग में डूब गई।
दुबई स्थित बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘आज रात हमने एलईडी लाइट के जरिये बुर्ज खलीफा को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगकर भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाया।’
यह इमारत 823 मीटर ऊंची है इस इमारत का नाम अबू धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रेसीडेंट खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नाम पर रखा गया है। दुबई यूएई में शामिल सात अमीरात में से एक है।

About the author

pyarauttarakhand5